Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

MP के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शपथ ग्रहण कल, साथ में केवल 2 डिप्टी CM ही लेंगे शपथ

विकास सिंह
मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (20:41 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री ड़ॉ. मोहन यादव बुधवार को सुबह 11.30 बजे भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अभी नव निर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दोनों उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे। इस बयान के बाद साफ हो गया है कि कैबिनेट के अन्य मंत्री बाद में शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण सामारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज देर शाम नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा लाल परेड ग्राउंड पहुंचे। मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा के कल शपथ ग्रहण समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आयोजित होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भव्य एवं ऐतिहासिक होगा। शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके साथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक बहुमत मिला है। इस कार्यक्रम में पधारने वाले सभी नेताओं, अतिथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत स्वागत करता हूं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments