Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

2023 में Google पर भारत में लोगों ने क्या-क्या सर्च किया? Chandrayaan-3 और G20 के साथ पूछे गए ये अजीबोगरीब सवाल

2023 में Google पर भारत में लोगों ने क्या-क्या सर्च किया? Chandrayaan-3 और G20 के साथ पूछे गए ये अजीबोगरीब सवाल
, मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (17:03 IST)
Google Year in Search 2023 :  भारत के लिए 2023 एक ऐतिहासिक वर्ष रहा और देश कई मोर्चों पर वैश्विक केंद्र में रहा और देश ने कई महान उपलब्धियां हासिल कीं। गूगल के मुताबिक देश में लोगों ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) और जी20 (G20)   के बारे में सबसे अधिक जानकारी खोजी।
 
गूगल द्वारा सोमवार को जारी 'ईयर इन सर्च 2023' ब्लॉग के अनुसार, इस वर्ष, लोगों ने मीम्स का आनंद लिया, स्व-देखभाल और प्रौद्योगिकी को अपनाया तथा स्थानीय व वैश्विक घटनाक्रम और बदलावों की जानकारी जुटाई।
 
गूगल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ‘चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचार जगत को सुर्खियां दीं, इस घटना के बारे में घरेलू से लेकर विश्व स्तर पर लोगों ने सर्च किया। 
 
भारत ने जी20 की अध्यक्षता के तहत इस सम्मेलन की मेजबानी की। गूगल पर देश के लोगों ने इसके बारे में भी काफी जानकारी खोजी।’

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कौन हैं राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी?