Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

CM शिवराज ने की भाजपा की जीत की भविष्यवाणी, क्या बोले कमलनाथ?

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (07:41 IST)
Madhya Pradesh election news : सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने दावा किया कि वे मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की जीत की भविष्‍यवाणी की तो पूर्व मुख्‍यमं‍त्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की जीत का भरोसा जताया।

ALSO READ: Poll Of Polls : क्या कहता है 5 राज्यों का पोल ऑफ पोल्स, किस पार्टी की बन सकती है सरकार
विभिन्न समाचार चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है, हालांकि कुछ में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान जताया है। चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएगे। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं शुरुआत से ही और प्रचार के दौरान भी कहता रहा हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्नेह और नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति, जेपी नड्डा का नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के साथ-साथ राज्य सरकार की योजनाओं की बदौलत भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी।
 
यह कहते हुए कि केंद्र और मध्य प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने भारी विकास किया है, चौहान ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि उनकी पार्टी सत्ता बरकरार रखेगी।
 
उन्होंने कहा कि हमें हमेशा से लगता था कि हम जीतेंगे और हम जीत रहे हैं। कई बार, हमारी रैलियों में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक मौजूद रहती थीं। वहां कोई ‘कांटे की टक्कर’ नहीं है। हमारी लाड़ली बहनों ने सारे कांटे हटा दिए हैं।
 
मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने कहा कि मैंने हमेशा से कहा है कि देश एक विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। कई एग्जिट पोल से पता चला है कि कांग्रेस राज्य में सरकार बना रही है, जबकि कई थोड़ा अलग दिखा रहे हैं।
 
उन्होंने आगे कहा कि आपको इन सब चीजों में नहीं फंसना चाहिए और मतगणना के दौरान ‘अर्जुन’ की तरह लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कांग्रेस के पक्ष में डाला गया प्रत्येक वोट पार्टी के लिए गिना जाए। इससे भारी जीत के साथ कांग्रेस सरकार का गठन सुनिश्चित होगा।
 
हालांकि, अनुभवी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल के पूर्वानुमान अलग-अलग होते हैं और उनके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
 
राज्यसभा सांसद और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि लेकिन मैं दृढ़ता से कह सकता हूं कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 130 से अधिक सीट मिलेंगी। लोगों में बदलाव की भावना है और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव लड़ा। लोग भाजपा, उसके कार्यकर्ताओं और चौहान के झूठे वादों के साथ-साथ खराब शासनतंत्र से तंग आ चुके हैं।' 
 
दतिया सीट से चुनाव लड़ने वाले राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा 165 से अधिक सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल ने राज्य से कांग्रेस के बाहर निकलने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

આગળનો લેખ
Show comments