Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शिवसेना (UBT) ने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, क्यों नाराज है कांग्रेस नेता संजय निरूपम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 27 मार्च 2024 (10:41 IST)
Maharashtra loksabha election news : उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को रायगढ़, अरविंद सावंत को दक्षिण मुंबई और अमोल कीर्तिकर को मुंबई उत्तर-पश्चिम से प्रत्याशी घोषित किया गया है। बहरहाल शिवसेना की लिस्ट देख कांग्रेस नेता संजय निरूपम खासे नाराज नजर आ रहे हैं।

ALSO READ: राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरकर अपने ही गढ़ में घिरे दिग्विजय, दांव पर राजघराने की प्रतिष्ठा !
<

हिंदुहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे यांच्या आशीर्वादाने आणि शिवसेना पक्षप्रमुख मा. श्री. उद्धवसाहेब ठाकरे ह्यांच्या आदेशाने शिवसेनेच्या १७ लोकसभा उमेदवारांची यादी जाहीर करण्यात येत आहे.

१७. मुंबई दक्षिण मध्य: श्री अनिल देसाई

इतर १६ उमेदवार पुढील प्रमाणे: pic.twitter.com/kVDrOHLWtw

— ShivSena - शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) March 27, 2024 >उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना महारा‍ष्ट्र में महा विकास आघाडी (MVA) का घटक दल है। तीनों ही दलों में अभी सीट शेयरिंग पर समझौता नहीं हुआ है।
 
एमवीए के एक अन्य घटक दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक राज्य में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने कुछ ही सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। ये वो सीट हैं जहां गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई विवाद नहीं है।
 
क्यों नाराज है संजय निरूपम : कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता संजय निरूपम शिवसेना UBT की लिस्ट से खासे नाराज है। वे मुंबई उत्तर-पश्चिम से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। बहरहाल शिवसेना ने यहां से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है।
 
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं। उत्तर प्रदेश (80 सीट) के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाला राज्य महाराष्ट्र ही है। राज्य में 19 अप्रैल से पांच चरणों में मतदान होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

આગળનો લેખ
Show comments