Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा उम्मीदवार बोले, जिन्ना बनते प्रधानमंत्री तो नहीं होते देश के दो टुकड़े

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 11 मई 2019 (21:31 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जिन्ना का मुद्दा उठ गया है। मध्यप्रदेश के रतलाम-झाबुआ सीट से भाजपा उम्मीदवार गुमानसिंह डामोर एक चुनावी सभा में मंच से मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ के पुल बांधते नजर आए।
 
दरअसल, अपनी सभा में भाजपा उम्मीदवार ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए जिन्ना की तारीफ कर दी। डामोर ने कहा कि जिन्ना अगर प्रधानमंत्री बनते तो देश का बंटवारा नहीं होता।
 
डामोर ने देश के बंटवारे के लिए जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अगर जवाहरलाल नेहरू जिद नहीं करते तो इस देश के दो टुकड़े नहीं होते। मोहम्मद जिन्ना एक एडवोकेट व एक विद्वान व्यक्ति थे। अगर उस समय निर्णय लिया होता कि हमारा प्रधानमंत्री मोहम्मद जिन्ना बनेगा तो इस देश के टुकड़े नहीं होते। इतना ही नहीं, डामोर ने कांग्रेस को देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार बता दिया।
 
रतलाम-झाबुआ में लोकसभा चुनाव में आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होना है और डामोर का मुकाबला कांग्रेस के बड़े चेहरे कांतिलाल भूरिया से है। गुमानसिंह डामोर वर्तमान में भाजपा के विधायक भी हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट जारी, शुरुआती तेजी के बाद खोई बढ़त

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments