Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या सच में तेजस्वी यादव की कप्तानी में खेले हैं विराट कोहली? जानें कैसा रहा क्रिकेटिंग करियर

WD Sports Desk
सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (18:56 IST)
Tejashwi Yadav Virat Kohli : भारतीय राजनेता तेजस्वी यादव हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं लेकिन इस बार वे एक बड़ी ही दिलचस्प चीज़ को लेकर चर्चा में आएं हैं। इस बार उन्होंने अपने क्रिकेट सफर को साझा करते हुए एक बड़ा बयान देकर क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है। तेजस्वी, जो बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और RJD नेता हैं, उन शख्सियतों में से एक हैं जो क्रिकेट खेलने के बाद राजनीति में आए और हाल ही में तेजस्वी ने दावा किया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने उनकी कप्तानी में खेले हैं, जिस पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई और कुछ लोगों ने उन्हें इस कमेंट के लिए ट्रोल भी किया।

तेजस्वी इस बात से खुश नहीं हैं कि सक्रिय दिनों के दौरान एक स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद उनके क्रिकेट करियर को पूरी तरह से भुला दिया गया है।  उनका यह भी दावा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कई मौजूदा खिलाड़ी उनके बैचमेट हुआ करते थे। तो आइए जानते हैं कि उन्होंने जो कहा वह सच है या नहीं, क्या विराट कोहली वाकई तेजस्वी यादव की कप्तानी में खेले हैं।


 
तेजस्वी यादव का बयान 
"मैं एक क्रिकेटर था और कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता है। विराट कोहली ने मेरी कप्तानी में खेला - क्या किसी ने कभी इसके बारे में बात की? वे ऐसा क्यों नहीं करते? एक पेशेवर के रूप में, मैंने अच्छा क्रिकेट खेला। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मेरे हैं बैचमेट्स रहे हैं।"
 
अगर आपको नहीं पता हो तो आप यह जानकार हैरान हो जाएंगे कि तेजस्वी यादव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से लेकर आईपीएल में भी खेला है। और हां यह बात भी सच है कि विराट ने तेजस्वी यादव की कप्तानी में खेला है। 
 
तेजस्वी और विराट ने जूनियर क्रिकेट में दिल्ली के लिए एक साथ कई मैच खेले हैं तेजस्वी यादव स्कूल में खेलते थे। तेजस्वी बिहार से हैं लेकिन उन्होंने स्कूल की पढ़ाई आरके पुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है। उन्होंने 10वीं के बाद स्कूल छोड़ दिया था। उसके बाद तेजस्वी ने 2003 में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दिल्ली अंडर-15 क्रिकेट टीम के लिए विराट की कप्तानी में जूनियर क्रिकेट में डेब्यू किया। दिल्ली ने वह मैच एक पारी और 55 रन से जीता था।
 
तेजस्वी ने आने वाले वर्षों में दिल्ली क्रिकेट टीम की कप्तानी की। उन्होंने 2008 तक दिल्ली के लिए खेलना जारी रखा और अपना आखिरी मैच उसी साल अक्टूबर में खेला। विराट ने दिल्ली के लिए अपना आखिरी मैच 2007 में जूनियर क्रिकेट में खेला था। विराट के अलावा तेजस्वी इशांत शर्मा के साथ भी जूनियर क्रिकेट खेल चुकें हैं। 
 
 
विराट ने 2008 में भारत के लिए डेब्यू किया था, वहीं ईशांत ने 2007 में भारत के लिए अपना पहला मैच खेला था।
 
 
34 वर्षीय RJD नेता 2008 और 2012 के बीच आईपीएल में दिल्ली फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा थे। तेजस्वी ने 2010 में झारखंड के लिए First Class Cricket में डेब्यू किया। उन्होंने लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट भी खेला। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (तब Delhi DareDevils) का हिस्सा थे। हालांकि वे IPL डेब्यू नहीं कर पाए थे।  वह 2008 से 2012 तक फ्रेंचाइजी के लिए बेंच पर रहे और एक भी गेम नहीं खेला।
 
 
क्रिकेट छोड़ने के बाद तेजस्वी सक्रिय राजनीति में आ गए और 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया, 8 पेनल्टी कॉर्नर और स्ट्रोक्स नहीं भुना पाया भारत

सोशल मीडिया पर केएल राहुल की आलोचना करने वालों पर भड़के कोच गौतम गंभीर

INDvsNZ पुणे टेस्ट में करना होगा पलटवार, न्यूजीलैंड इतिहास रचने को तैयार

INDvsNZ T20I चैंपियन के खिलाफ महिला टीम उतरेगी वनडे विश्वकप की तैयारी करने

INDvsNZ दूसरे टेस्ट में केएल राहुल की जगह सरफराज खान ड्रॉप हो तो हैरान ना होना

આગળનો લેખ
Show comments