Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली कैपिटल्स ने बाघों के संरक्षण के लिए अभियान शुरू किया

दिल्ली कैपिटल्स ने बाघों के संरक्षण के लिए अभियान शुरू किया
, बुधवार, 29 जुलाई 2020 (18:02 IST)
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को विश्व बाघ दिवस के अवसर पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के साथ मिलकर बाघों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया। 
 
दिल्ली कैपिटल्स ने इस अवसर पर ‘विन फॉर टाइगर्स, विन विद टाइगर्स’ का नारा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया साथ मिलकर भारत में बाघों के संरक्षण की आवश्यकता को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए क्रिकेट समुदाय को प्रेरित करेंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया देश में करीब पांच दशकों से बाघों के संरक्षण के लिए काम कर रहा है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया देश में बाघों के आवास सुरक्षित कर, बाघों के संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भूमिका बढ़ाकर, बाघ मित्र’ कार्यक्रम के जरिए और बाघों को बचाने के लिए अनुसंधान संबंधी पहलों का समर्थन कर देश में बाघों के संरक्षण का काम कर रहा है। 
 
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज मल्होत्रा ने इस अवसर पर कहा, 'बाघ हमारी टीम की पहचान बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के साथ बांघों के संरक्षण के लिए काम कर खुश है। हमें उम्मीद है कि हमारा सामूहिक प्रयास बाघों के संरक्षण के लिए लोगों की भागीदारी बढ़ाएगा और अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएगा।' (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ICC टेस्ट रैंकिंग में ब्रॉड तीसरे स्थान पर, जसप्रीत बुमराह को झटका