Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राहु यदि है आठवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 26 जून 2020 (10:44 IST)
कुण्डली में राहु-केतु परस्पर 6 राशि और 180 अंश की दूरी पर दृष्टिगोचर होते हैं जो सामान्यतः आमने-सामने की राशियों में स्थित प्रतीत होते हैं। कुण्डली में राहु यदि कन्या राशि में है तो राहु अपनी स्वराशि का माना जाता है। यदि राहु कर्क राशि में है तब वह अपनी मूलत्रिकोण राशि में माना जाता है। कुण्डली में राहु यदि वृष राशि मे स्थित है तब यह राहु की उच्च स्थिति होगी। मतान्तर से राहु को मिथुन राशि में भी उच्च का माना जाता है। कुण्डली में राहु वृश्चिक राशि में स्थित है तब वह अपनी नीच राशि में कहलाएगा। मतान्तर से राहु को धनु राशि में नीच का माना जाता है। लेकिन यहां राहु के आठवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें, जानिए।
 
कैसा होगा जातक : आठवें घर का संबध शनि और मंगल ग्रह से होता है। यदि मंगल ग्रह शुभ हो तथा पहले या आठवें घर में हो अथवा शुभ शनि आठवें घर में हो तो जातक बहुत अमीर होगा। लेकिन राहु अशुभ है तो कड़वा धुवां अर्थात व्यक्ति की बुद्धि पर ताला लगा मानों। वफादार है तो अच्छे परिवार से संबंधों का लाभ मिलेगा। जातक अदालती मामलों में बेकार में पैसे खर्च करता है। परिवारिक जीवन भी प्रतिकूलता से प्रभावित होता है। 
 
5 सावधानियां :
1. बिजली का काम या बिजली विभाग में काम न करें।
2. बुरी करतूतों से बचें।
3. घर की छत बदलने या सुधारने का कार्य कतई न करें। 
4. दक्षिण मुखी मकान में न रहें।
5. घर के आसपास भट्टी जलती होतो वहां भी न रहें।
 
क्या करें : 
1. चांदी का एक चौकोर टुकड़ा पास रखें।
2. सोते समय तकिये के नीचे सौंफ रखें।
3. हनुमान चालीसा पढ़ते रहें।
4. 11 शनिवार को छाया दान करें।
5. राहु के अन्य उपाय करें।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments