Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

9 सितंबर रोट तीज, क्या करते हैं इस पर्व में?

Webdunia
बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (11:46 IST)
9 सितंबर को जैन धर्म का रोटी तीज व्रत रहेगा। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तीज को मनाया जाता है। यह पर्व खासकर दिगंबर जैन समाज मनाता है। दिगंबर जैन समाज बड़ी पक्षाल के बाद गुरुवार को रोट तीज मनाएगा। आओ जानते हैं‍ कि क्या है यह रोटीतीज का पर्व।
 
 
1. श्वेतांबर समाज 8 दिन तक पर्युषण पर्व मनाते हैं जिसे 'अष्टान्हिका' कहते हैं जबकि दिगंबर 10 दिन तक मनाते हैं जिसे वे 'दशलक्षण' कहते हैं। इस दशलक्ष्ण के व्रत प्रारंभ होने से पूर्व रोटीतीज का पर्व मनाया जाता है। 3 से 10 सितंबर तक श्वेतांबर और 10 सितंबर से दिगंबर समाज के 10 दिवसीय पयुर्षण पर्व की शुरुआत है।
 
2. रोटीतीज पर्व पर 24 तीर्थंकरों व चौबीसी की पूजा होती है। इस दिन महिलाएं पूजा पाठ कर भोजन बनाती है। 
 
3. घरों में रोट, खीर, रायता, तरोई व पचकुटे की सब्जी बनती है। इस दिन रोट के साथ खासकर तुरई की सब्जी और चावल की खीर बनाई जाती है।
 
4. इस दिन जैन धर्मावलंबी इस दिन अन्य समाजों के अपने दोस्तों आदि को भी भोजन पर बुलाते हैं।
 
5. इस दिन जैन धर्म की महिलाएं रोट तीज का उपवास रखकर दिनभर पूजा-अर्चना करती हैं और मंदिर में अपनी बनाए हुए पकवान अर्पित करती हैं।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments