Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

IPL-13 : किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल के सिर पर सजी ऑरेंज कैप

Webdunia
बुधवार, 11 नवंबर 2020 (00:06 IST)
दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम भले ही दुनिया की सबसे महंगी और लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग IPL-13) के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई हो लेकिन उसके कप्तान लोकेश राहुल (KL Rahul) ने एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' (Orange Cap) जीत ली है। आईपीएल का मंगलवार को समापन हुआ और मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार खिताब जीत लिया।
ALSO READ: Special story : IPL के 12 संस्करण में केवल 3 भारतीय बल्लेबाजों ने 'ऑरेंज कैप' पहनी
केएल राहुल पहली बार किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे थे और उन्होंने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। राहुल ने 14 मैचों में 670 रन बनाए थे और उन्हें दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से ही खतरा था।
ALSO READ: IPL-13 : 30 विकेट लेकर कागिसो रबाडा ने किया पर्पल कैप पर कब्जा
फाइनल से पहले शिखर के 603 रन थे लेकिन फाइनल में वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। शिखर के आउट होते ही राहुल के लिए ऑरेंज कैप सुनिश्चित हो गई।
 
आईपीएल-13 में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच खिलाड़ी
लोकेश राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब) 670 रन
शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स) 618 रन
डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 548 रन
श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स) 519 रन 
ईशान किशन (मुंबई इंडियंस) 516 रन

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

लेटेस्ट न्यूज़

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments