Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कैलिफोर्निया के नेशनल पार्क में बड़ा हादसा, 800 फुट की ऊंचाई से गिरकर भारतीय दंपति की मौत

Webdunia
मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (18:47 IST)
न्यूयॉर्क। कैलिफोर्निया के योसेमिटी नेशनल पार्क में दुर्गम क्षेत्र से जुड़े एक इलाके में इस सप्ताह 800 फुट की ऊंचाई से गिरने के बाद एक भारतीय दंपति की मौत हो गई।
 
सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक, विष्णु विश्वनाथ (29) और मीनाक्षी मूर्ति (30) की योसेमिटी  नेशनल पार्क में टाफ्ट प्वाइंट से गिरकर मौत हो गई। उनकी पहचान अमेरिका में रह रहे भारत के दंपति के रूप में हुई।
 
 
खबर के अनुसार, दंपति हाल ही में न्यूयॉर्क से यहां रहने आया था। विश्वनाथ को सिस्को में सिस्टम इंजीनियर  की नौकरी मिली थी। वे हॉलिडेज एंड हैप्पिली एवर आफ्टर्स नाम के ब्लॉग में दुनिया भर में अपनी यात्रा के अनुभवों को कलमबद्ध करते थे। 
 
रेंजर्स ने मशहूर पर्यटक स्थल टाफ्ट प्वाइंट से नीचे गुरुवार को दुर्गम इलाके से उनके शव बरामद किए। टाफ्ट  प्वाइंट से योसेमिटी घाटी का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है।
 
खबर में पार्क के प्रवक्ता जैमी रिचर्ड्स के हवाले से कहा गया है, 'हमें अभी तक नहीं पता कि वे कैसे गिरे। हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हुआ। शायद हमें कभी ना पता चले लेकिन यह बहुत दुखद घटना है।' 
 
खबर में बताया गया है कि दोनों 2014 से शादीशुदा थे और दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। विश्वनाथ के  फेसबुक पेज पर दोनों की ग्रैंड कैन्यन की एक चट्टान के किनारे पर मुस्कराती हुई तस्वीर लगी है।
 
केरल के चेंगन्नुर के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि दोनों उसके एलुमनी थे और  उन्होंने दोनों की दुर्घटनावश मौत पर गहरा दुख जताया है। कॉलेज ने कहा कि हम इस प्यारे जोड़े के दोस्तों एवं परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदनाएं जताते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

આગળનો લેખ
Show comments