Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भगोड़े नीरव मोदी का बैंक खाता स्विट्जरलैंड ने किया फ्रीज

भगोड़े नीरव मोदी का बैंक खाता स्विट्जरलैंड ने किया फ्रीज
, गुरुवार, 27 जून 2019 (16:17 IST)
बर्न। स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को बड़ा झटका देते हुए उसके और उसकी बहन पूर्वी मोदी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं, जिनमें करीब 283.16 करोड़ रुपए हैं।
 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अपील पर स्विट्जरलैंड ने यह कदम उठाया है। ईडी ने कहा था कि दोनों के बैंक खाते में भारतीय बैंकों से अवैध तरीके से राशि जमा कराई गई है। 
 
इस वर्ष मार्च से लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद नीरव पर पंजाब नेशनल बैंक को करीब साढ़े 13 हजार करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप है। उसकी जमानत याचिका कई बार खारिज हो चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इराक के भित्तिचित्र में मिले भगवान राम और हनुमान, क्या है सचाई