Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पाकिस्तान में एमपॉक्स से दहशत, पेशावर में मिला 5वां मरीज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 1 सितम्बर 2024 (09:53 IST)
Pakistan Mpox news : पाकिस्तान के पेशावर में एक विमान यात्री में ‘मंकी पॉक्स’ (एमपॉक्स) वायरस की पुष्टि होने के बाद देश में 'एमपॉक्स' के मामलों की संख्या बढ़कर 5 हो गई। इधर कराची में घातक वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आया है।
 
उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. इरशाद अली ने कहा कि हवाई अड्डे पर चिकित्साकर्मियों ने गुरुवार को जेद्दा से लौटे 2 यात्रियों में 'एमपॉक्स' के लक्षण पाए और उनमें से केवल एक में एमपॉक्स वायरस की पुष्टि हुई।

डॉ. इरशाद ने कहा कि हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं।
 
पुष्टि किए गए मामले में ओरकजई का 51 वर्षीय व्यक्ति शामिल है, जिसकी हालत स्थिर बताई गई है और उसे उपचार के लिए पेशावर स्थित एक अस्पताल भेजा गया है। इस बीच, 32 वर्षीय एक व्यक्ति में एमपॉक्स जैसे लक्षण दिखने के बाद उसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे फैलता है एमपॉक्स : एमपॉक्स एक वायरल संक्रमण है जो संक्रमित वस्तुएं, निकट संपर्क, और शरीर के तरल पदार्थों से फैल सकता है। यह शरीर में 3 से 4 हफ्तों तक रहता है और मरीज समर्थनात्मक उपायों के माध्यम से ठीक हो जाता है। 
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments