Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बौखलाए इमरान ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 अगस्त 2019 (16:18 IST)
इस्लामाबाद। जबसे भारत ने आर्टिकल 370 और 35 ए को समाप्त किया है, तब से ही पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। कभी पाक सेना युद्ध की धमकी देती, तो कभी पाक प्रधानमंत्री इमरान खान भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देते हैं।
 
इसी श्रृंखला में इमरान ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत ने पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की तो वह भी जवाब देने के लिए मजबूर होगा। आगे इमरान ने विष-वमन करते हुए कहा कि भारत से बातचीत का कोई मतलब नहीं है और इमरान ने भारत को परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी भी दे दी है।
 
न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इमरान ने कहा कि दुर्भाग्य से अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो शांति और संवाद के लिए जो मैं कर रहा था, मुझे लगता है उन्होंने इसे तुष्टिकरण माना। इमरान भारत पर उल्टा दोषारोपण करते हुए चेतावनी दी कि अगर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की तो पाकिस्तान भी जवाब देने के लिए मजबूर होगा।
 
इससे पहले इमरान ने मंगलवार को कहा था कि पाकिस्तान के लिए कश्मीर सुरक्षा की पहली पंक्ति है। उनकी कैबिनेट ने यह फैसला किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने जब संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे तब उस दौरान पाकिस्तान कश्मीर में स्थिति को रेखांकित करेगा। मोदी 27 सितंबर को खान से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments