Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इमरान खान के सत्ता में आने से नौकरशाही का मनोबल मजबूत, पाक पर 300 खरब का कर्ज

Webdunia
शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (00:23 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान की सिविल सेवाओं में कम से कम राजनीतिक हस्तक्षेप और देश के विकास के लिए उन्हें खुलकर काम करने संबंधी बयान से नौकरशाही का मनोबल काफी बढ़ा है। 'द डान' ने यह जानकारी दी है।
 
 
'द डान' की एक रिपोर्ट के अनुसार खान ने इस्लामाबाद में शुक्रवार को सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम ब्यूरोक्रेसी में मेरिट के आधार पर सिविल सेवकों को आगे बढ़ाएंगे और इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप बिलकुल भी नहीं होगा। जब सिविल सेवकों का प्रदर्शन मेरिट के आधार पर रहता है तो वे खुद ही अपने क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल कर लेते हैं।

इमरान ने कहा मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप लोगों पर किसी तरह का कोई राजनीतिक दबाव नहीं रहेगा और कामकाज में कोई हस्तक्षेप भी नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के बार-बार होने वाले तबादलों से उनका मनोबल गिरता है और यह सरकार के लिए सबसे अधिक नुकसानदायक रहता है। उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और नौकरशाही के वेतनमान में इजाफे के बारे में उन्हें आश्वासन दिया।

खान ने कहा कि मैं एक रिपोर्ट पढ़ रहा था कि 1935 में एक आयुक्त अपने वेतन से 70 तोला सोना खरीद सकता था लेकिन मेरे पिताजी, जो 1970 में सरकारी इंजीनियर थे, वे 1 माह की तनख्वाह में मात्र एक कार ही खरीद सके थे। इसमें कोई दो राय नहीं है कि नौकरशाहों का वेतन अच्छा रहता है और इसी वजह से कोई उन्हें किसी तरह का लालच भी नहीं दे सकता है लेकिन इस समय आपके वेतनमान ज्यादा बेहतर नहीं हैं और हम इनमें इजाफा करने पर विचार कर रहे हैं।
 
आप लोगों को देश की आर्थिक स्थिति की अच्छी जानकारी है लेकिन मैं यही कहूंगा कि इस कठिन समय को झेलना होगा और हमेशा ऐसा नहीं होगा। सभी देश प्रगति की राह पर एकदम नहीं बढ़ पाते हैं और अभी हमारी प्रगति नकारात्मक कही जा सकती है लेकिन देश में आगे जाने की बहुत क्षमता है लेकिन हम सबको मिलकर इस दिशा में काम करना होगा।
 
पाकिस्तान पर 300 खरब रुपए का कर्ज : इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान पर 300 खरब रुपए का ऋण है और देश को बचाने के लिए जवाबदेही बहुत जरूरी है। खान ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेज कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जवाबदेही नहीं होगी तो देश को बचाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि तीसरे विश्व के देश भ्रष्टाचार की वजह से ही गरीब हैं।
 
जियो न्यूज के मुताबिक खान ने जोर देकर कहा कि जब तक हम स्वयं में बदलाव नहीं करेंगे, तरक्की नहीं कर पाएंगे। जनता से राजनीतिज्ञ और नौकरशाह सभी को स्वयं में बदलाव लाना होगा। बदलना नितांत जरूरी है तथा विश्व में कुछ भी असंभव नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि देश पर वर्तमान में 300 खरब रुपए का कर्ज है। हम देश पर चढ़े कर्ज के लिए प्रतिदिन 6 अरब रुपए के ब्याज का भुगतान कर रहे हैं। हमारे पास देश को चलाने के लिए संसाधन नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को बचाने के लिए जवाबदेही जरूरी है और राष्ट्र को ऋण से उबारने के लिए बदलाव जरूरी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments