Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमेरिका में हार्वे ने छीनी 35 जिंदगियां, हजारों बेघर

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (14:18 IST)
लेक चार्ल्स। अमेरिका में उष्णकटिबंधीय तूफान हार्वे ने टेक्सास प्रांत में भारी तबाही मचाने के बाद दक्षिण-पूर्वी लूजियाना प्रांत में दस्तक दे दी है। 
 
तूफान हार्वे के कारण टेक्सास के हॉस्टन शहर में पिछले कई दिनों तक भारी बारिश हुई जिसके कारण हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण लेनी पड़ी। अमेरिका में आए इस भयंकर तूफान के कारण अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 32 हजार लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
 
अमेरिकी राष्ट्रीय समुद्री तूफान केन्द्र के अनुसार तूफान हार्वे बुधवार को लूजियाना के लेक चार्ल्स से टकराया। समुद्री तूफान केन्द्र के मुताबिक हार्वे अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है।
  
टेक्सास प्रांत के अधिकारियों के अनुसार तूफान हार्वे के कारण लगभग 49 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है और लगभग एक हजार घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। तूफान से प्रभावित लगभग 1 लाख 95 हजार लोगों ने संघीय मदद की अपील की है।
 
...और अब इरमा की आहट : अटलांटिक महासागर के पूर्वी क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय तूफान 'इरमा' लगातार मजबूत होता जा रहा है और इसके गुरुवार अथवा शुक्रवार तक एक समुद्री तूफान का रूप लेने की आशंका है। अमेरिकी राष्ट्रीय समुद्री तूफान केन्द्र (एनएचसी) ने तूफान के मद्देनजर एक ताजा परामर्श जारी कर यह जानकारी दी।
 
एनएचसी के अनुसार तूफान अभी केप वर्डे द्वीप से 770 किलोमीटर पश्चिम में है और 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अमेरिकी शहर मियामी स्थित मौसम विभाग के अनुसार 'इरमा' तूफान को लेकर अभी तक कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments