Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्यूबा में 'इरमा' से 10 लोगों की मौत

क्यूबा में 'इरमा' से 10 लोगों की मौत
, सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (22:43 IST)
हवाना। चक्रवात इरमा से क्यूबा में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। क्यूबा के सिविल डिफेंस आर्गेनाइजेशन ने एक बयान में कहा, हवाना सहित द्वीप के कई हिस्सों में ‘अभी तक 10 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण रूप से मृत्यु होने होने की सूचना मिली है।
webdunia
सिविल डिफेंस ने कहा कि मौत के कारणों में बिजली का करंट लगना, डूबना, इमारत गिरने और एक बस पर एक बालकनी गिरना शामिल है। उसने कहा कि कुछ पीड़ितों ने निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने के दिशानिर्देशों को नजरंदाज किया था।
 
इरमा के चलते क्यूबा में 150 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की हवाएं चलीं और बाढ़ से राजधानी के कई स्थानों पर कमर तक पानी भर गया। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने ऐहतियात के तौर पर 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

500, 1000 रुपए के पुराने नोटों पर कोर्ट की दलील