Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारी पड़ा मजाक, बाल-बाल बची जान (वीडियो)

भारी पड़ा मजाक, बाल-बाल बची जान (वीडियो)
, शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (15:24 IST)
एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक लड़की की जान पर उस समय बन आई जब एक लड़की को उसकी एक दोस्त ने मजाक में धक्का दे दिया। दोस्त का यह मजाक लड़की को भारी पड़ गया। एक बस उसके सिर के पास से तेजी से गुजर गई और वह मरते मरते बची। 
 
यह घटना पोलैंड की है। पुलिस ने इस घटना की फुटेज जारी किया है। इसमें दो महिलाएं सड़क पर चलती दिखाई दे रही है। अचानक एक लड़की अपनी दोस्त को जोर से धक्का देती है जिससे वह जमीन पर गिर जाती है। उसके गिरते ही वहां से एक बस गुजरती है। गिरने लड़की का सिर बस के पीछे के पहिए केवल इंच दूर था।
 
अगर जरा सी देर हो जाती तो बस लड़की के सिर पर से गुजर जाती। हालांकि वीडियो देखकर नहीं लगता कि उसे जानबुझकर धक्का मारा गया। घटना के तुरंत बाद जब लड़की खड़ी होती है तो उसकी दोस्त उसे गले लगा लेती है।
 
पुलिस ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए धक्का मारने वाली लड़की पर जुर्माना लगाया है और मामले की जांच भी जारी है। अगर वह दोषी पाई जाती है तो उसे साल भर की जेल भी हो सकती है।

चित्र औ वीडियो सौजन्य : फेसबुक 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सोना 240 रुपए लुढ़का, चांदी 180 रुपए फिसली