Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमेरिकी प्रतिबंधों से डरा पाकिस्‍तान, बनाई यह योजना...

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (18:20 IST)
इस्लामाबाद। अमेरिका से बिगड़ते रिश्तों के मद्देनजर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने की आशंका के बीच पाकिस्तान इन दिनों एक आपात योजना बना रहा है। अपनी इस योजना में पाकिस्तान रूस, चीन तथा कई अन्य देशों से अपने कूटनीतिक, आर्थिक एवं रक्षा संबंधों को और मजबूती देने पर जोर दे रहा है। 
     
दैनिक अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून में सरकारी अधिकारियों के हवाले से बुधवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान रूस, चीन तथा कई अन्य देशों से अपने कूटनीतिक, आर्थिक एवं रक्षा संबंधों को और मजबूती देने पर जोर दे रहा है। सरकार समान विचारधारा वाले देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कार्यकारी समूह के गठन के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है।
     
एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, इस बारे में संबंधित देशों से विचार-विनिमय के बाद औपचारिक ऐलान किया जाएगा। सरकार इन देशों को पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने पर कई तरह की सहूलियतें देगी।
       
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सरकार समान विचारधारा वाले देशों को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे से जुड़ने का भी प्रस्ताव देगी। पाकिस्तान ने अमेरिका से बातचीत के लिए पांच सूत्री कार्यसूची को अंतिम रूप दे दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा समिति अमेरिका के साथ भविष्य में संबंधों को लेकर एक रणनीति भी बनाएगी।
      
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अफगानिस्तान से संबंधित नई रणनीति की घोषणा के बाद से पाकिस्तानी अधिकारी और सैन्य प्रशासन अमेरिका के अधिकारियों के बयानों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
      
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह तय किया गया है कि पाकिस्तान अब किसी तरह की और मांग को लेकर झुकेगा नहीं। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान हाल ही में पाकिस्तानी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच नई अफगान नीति को लेकर हुई बैठकों के नतीजों पर ट्रंप प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ और अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस की कुछ दिनों पूर्व वॉशिंगटन में एक बैठक हुई थी।
       
अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिल्लरसन और रक्षामंत्री जिम मैटिस इसी महीने पाकिस्तान के दौरे पर आने वाले हैं। पाकिस्तान सरकार ने दोनों अमेरिकी मंत्रियों से बातचीत के लिए पांच सूत्री कार्यसूची को अंतिम रूप दे दिया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

આગળનો લેખ
Show comments