Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

होली पूजन और दहन के यह हैं सबसे अच्छे मुहूर्त, रंग भी लगाएं शुभ समय पर

होली पूजन और दहन के यह हैं सबसे अच्छे मुहूर्त, रंग भी लगाएं शुभ समय पर
होलिका दहन 20 मार्च 2019 दिन बुधवार को है। उचित समय पर होलिका दहन करें तो होली के शुभ फल मिलते हैं। इस बार होलिका दहन में समय बदला है। सामान्यत: यह शाम 4 बजे के बाद होता है लेकिन इस बार भद्र मुख के कारण होलिका दहन का कार्यक्रम थोड़ी देर से शुरू होगा। मुंबई और पश्चिम भारत की जनता को होलिका दहन के लिए काफी कम समय मिलेगा। मात्र 10 मिनट। यह 8.57 से शुरू होकर 9.09 तक चलेगा। वहीं दिल्ली और उत्तर भारत में यह 8.57 से शुरू होगा और देर रात 12.28 तक चलेगा। 
 
शुभ मुहूर्त : 20 मार्च 20 19 
 
पूर्णिमा तिथि आरंभ- 10:44 (20 मार्च)
 
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 07:12 (21 मार्च)
 
होलिका पूजन मुहूर्त- 8 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 57 मिनट तक (होलिका दहन होने तक) 
 
होलिका दहन मुहूर्त- 20:57 से 00:28
8.57 से शुरू और देर रात 12.28 तक
 
भद्रा पूंछ- 17:23 से 18:24
 
भद्रा मुख- 18:24 से 20:07
 
इसी तरह रंगों वाली होली 21 मार्च, 2019, गुरुवार को है। रंग लगाने का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक है। 
 
रंगवाली होली- 21 मार्च
 
21 मार्च को कब से कब तक खेलें होली : सुबह 8 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक

webdunia
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

साप्ताहिक राशिफल : क्या कहते हैं नए सप्ताह के नए सितारे, जानिए यहां