Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गोलकीपर श्रीजेश का सफर संभवत: आखिरी विश्वकप चोट के साथ हुआ खत्म, नहीं पूरा हो सका सपना

Webdunia
सोमवार, 23 जनवरी 2023 (16:39 IST)
गोलकीपर श्रीजेश ने पेनल्टी शूट आउट में भारत के लिए लगातार दो गोल रोककर एक संजीवनी दी लेकिन दूसरे पेनल्टी शूट आउट में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए। शायद यह ही भुवनेश्वर में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में टर्निंग प्वाइंट रहा और न्यूजीलैंड ने पाठक पर 2 गोल अर्जित किए। वहीं न्यूजीलैंड के गोलकीपर के सामने भारत के चौथे प्रयास वाले खिलाड़ी अभिषेक सिर्फ खड़े रह गए। 
 
भारतीय पुरूष हॉकी टीम के स्टार गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने अपने 17 साल लंबे चमकदार करियर में लगभग हर उपलब्धि हासिल कर ली थी, बस इसमें विश्व कप पदक की कमी थी और वह इस बार यहां घरेलू सरजमीं पर चल रहे इस टूर्नामेंट में अपने इस सपने को पूरा करना चाहते थे, लेकिन यह हो ना सका।
 
श्रीजेश ने 2021 में तोक्यो ओलंपिक में भारत के ऐतिहासिक कांस्य पदक जीत में बड़ी भूमिका अदा की थी।
श्रीजेश 2006 में पदार्पण के बाद से 226 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और वह सभी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पदक जीत चुके हैं।
 
वह 2014 और 2018 में एशियाई खेलें में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। राष्ट्रमंडल खेलों (2014 और 2022) में रजत पदक जीतने वाली टीम में भी वह शामिल थे। 2016 और 2018 में चैम्पियंस ट्राफी में रजत पदक जीतने के अलावा वह 2011, 2016 और 2018 में एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वह तीन बार के ओलंपियन हैं और अब यहां अपना चौथा विश्व कप खेल रहे हैं।

क्रॉसओवर ने बदकिस्मति से गेंद ने इतने इंतजामात के बावजूद उनका घुटना ढूंढ लिया। इस कारण दोयम दर्जे का प्रदर्शन करने वाली हॉकी टीम में से भारतीय फैंस को सिर्फ श्रीजेश से सहानुभूति रही।
<

Sreejesh won the hearts again, another great performance. pic.twitter.com/lK5JxgJwsG

— Johns. (@CricCrazyJohns) January 22, 2023 > <

P.R.Sreejesh #INDvsNZ #HockeyWorldCup2023 #HockeyWorldCup pic.twitter.com/M5xRGsxYNB

< — RVCJ Media (@RVCJ_FB) January 22, 2023 > <

P. R. SREEJESH is hero pic.twitter.com/PL2jXAKR0C

< — RVCJ Sports (@RVCJ_Sports) January 22, 2023 >
टीम भुवनेश्वर और राउरकेला में चल रहे विश्व कप में 48 साल बाद पोडियम स्थान हासिल करने की उम्मीद लगाये थे।भारत ने अपना एकमात्र विश्व कप पदक (स्वर्ण पदक) कुआलांलपुर में 1975 चरण में के रूप में जीता था।
 

सम्बंधित जानकारी

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

આગળનો લેખ
Show comments