Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Expert Advice : Post Covid थकान से उबरने के लिए क्या सेवन करें, डॉक्टर की सलाह

अवनीश कुमार
लखनऊ, कृषि विज्ञान केंद्र की डॉक्टर प्रिया वशिष्ठ ने पोस्ट कोविड-19 रोगियों के आहार प्रबंधन को लेकर खास बातचीत में बताया कि हमारा देश कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है। हालांकि इस बीच इस संक्रमण से अधिक संख्या में लोग ठीक भी हो रहे हैं। कोविड से उबरने के बाद लोगों में थकान एक आम समस्या देखी जा रही है।
 
ऐसे में कुछ खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल कर अपनी ऊर्जा को पुनः प्राप्त कर सकते हैं।पोस्ट कोविड रोगियों को अपने भोजन में हाई प्रोटीन वाले फूड को अवश्य शामिल करना चाहिए जैसे बीन, टोफू, पनीर, अंडे, दही, दाल मूंगफली, नट सीट्स स्प्राउटेड ऐसे पदार्थ आपको तुरंत एनर्जी देंगे। इनमें से अधिकांश मैग्नीशियम में समृद्ध है।जो ऊर्जा के स्तर को बहाल करने में मदद करते हैं।
 
प्रोटीन युक्त आहार आपकी मांसपेशियों को कम होने से बचाएगा और साथ ही रेस्पिरेट्री मसल्स को मजबूत भी करेगा। डॉक्टर वशिष्ठ ने बताया कि इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद जरूरी अमीनो एसिड आपको हानिकारक रोगाणुओं से बचाते हैं।इसके साथ-साथ माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी आपके लिए बहुत जरूरी है यह फल और रंग बिरंगी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जैसे सेब, खजूर पपीता, केला, कीवी, लौकी, पत्तेदार साग आदि।इसके साथ ही पांच ऐसे आहार हैं जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है तथा साथ ही साथ कोविड-19 की थकान से उबरने में बहुत मदद मिलती है।
 
भीगे बादाम और किशमिश -
 
डॉक्टर प्रिया वशिष्ठ ने बताया कि कोविड-19 की थकान से बचने के लिए भीगे बादाम और किशमिश खाकर अपने दिन की शुरुआत करें। बादाम में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है और किशमिश शरीर को अच्छा आयरन प्रदान करती है। इसलिए नियमित भीगे बादाम और किशमिश का सेवन फायदेमंद है।
 
रागी दोसा और दलिया-
 
उन्होंने कहा कि थकान को दूर करने के लिए रागी दोसा या एक कटोरी दलिया खाना सबसे बेहतर विकल्प है। यह सुबह के लिए एक अच्छा आहार है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और थकान महसूस नहीं होती है।
 
गुड़ और घी -
 
लंच के दौरान या बाद में गुड़ और घी का सेवन करना फायदेमंद है। पोषक तत्वों से भरपूर इस कॉन्बिनेशन को आप रोटी के साथ भी खा सकते हैं। यह तेजी से रिकवर होने में मदद करते हैं। गुड और घी दोनों ही शरीर को गर्म और मजबूत रखने में मदद करते हैं।
 
रात में खाएं खिचड़ी-
 
उन्होंने बताया कि कोरोना से उबरने के  बाद रात का खाना अधिक भारी नहीं लेना चाहिए। डिनर में खिचड़ी खाना एक बेहतर विकल्प है। खिचड़ी में सभी तरह के जरूरी पोषक तत्व होते हैं और यह पेट के लिए हल्की होती है। कई सारे फायदों के अलावा खिचड़ी खाने से अच्छी नींद आती है। इसमें हम स्वाद अनुसार हरी सब्जियां भी मिलाकर बना सकते हैं।
 
पर्याप्त पानी पिएं -
 
डॉक्टर वशिष्ठ ने जोर देकर कहा कि शरीर को अच्छी तरह हाइड्रेट करना बहुत जरूरी है। पर्याप्त पानी पीने के अलावा घर पर बने लाइम जूस और बटर मिल्क का नियमित सेवन करें। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

આગળનો લેખ
Show comments