Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बढ़ते मामलों के बीच फिर एक्शन में केंद्र सरकार, UP, पंजाब और हिमाचल में भेजी टीमें

बढ़ते मामलों के बीच फिर एक्शन में केंद्र सरकार, UP, पंजाब और हिमाचल में भेजी टीमें
, रविवार, 22 नवंबर 2020 (17:21 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और प्रबंधन में मदद देने के लिए उच्च स्तरीय केंद्रीय दलों को उत्तरप्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश भेजा गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इन राज्यों में या तो इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़ रही है या संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इससे पहले केंद्रीय दलों को हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मणिपुर और छत्तीसगढ़ भेजा गया था।
 
मंत्रालय ने बताया कि 3 सदस्यों वाले दल उन जिलों का दौरा करेंगे जहां कोविड-19 के मामले ज्यादा है और वे वहां इसके रोकथाम, निगरानी, जांच और इलाज के संबंध में प्रभावी प्रबंधन में राज्यों की मदद करेंगे।
 
देश में अब 4,40,962 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 4.85 प्रतिशत  है और स्वस्थ होने की दर में भी सुधार हुआ और यह अब 93.69 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में देश में 43,493 लोग स्वस्थ हुए और कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 85,21,617 हो गई।
मंत्रालय ने बताया कि 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 20,000 से कम है। मौजूदा तारीख में सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20,000 से 50,000 के बीच लोगों का उपचार चल रहा है जबकि महाराष्ट्र और केरल में यह 50,000 से ज्यादा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बिकरू कांड : मुखबिरी के आरोपी निलंबित SO व हलका इंचार्ज के खिलाफ जांच पूरी, हो सकते हैं बर्खास्त