Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल्ली में कोरोना का कहर, ऑक्सीजन संकट बरकरार, बढ़ सकता है Lockdown

Webdunia
रविवार, 25 अप्रैल 2021 (07:36 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 24,000 से अधिक नए मामले सामने आए जबकि 357 लोगों की मौत हो गई। यहां सांसों का संकट बना हुआ है और मरीजों के परिजन मेडिकल ऑक्सीजन की तलाश में दर दर भटक रहे हैं। इस बीच केजरीवाल सरकार संक्रमण की रफ्तार थामने के लिए Lockdown बढ़ाने पर विचार कर रही है। 
 
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 32.27 प्रतिशत है। यहां अभी 93,080 एक्टिव मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 22,695 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं।
 
बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 74,702 नमूनों की जांच की गई और 35,455 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया।
 
लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार : दिल्ली में छोटी अवधि के लिए लगाए लॉकडाउन के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार कुछ और दिन के लिए लॉकडाउन को विस्तार देने पर विचार कर रही है।

दिल्ली सरकार के एक सूत्र ने कहा, 'छोटी अवधि के लॉकडाउन का मकसद मामलों की संख्या को काबू करने के साथ ही स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिए समय हासिल करना था। हालांकि, परिस्थितियां खराब से बदतर हो गई हैं। ऐसे हालात में एक और सप्ताह के लिए लॉकडाउन को विस्तार देना एक संभव विकल्प है।'

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी जो सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू होगा। संक्रमण की कड़ी को तोड़ने और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए यह लॉकडाउन लागू किया गया था।

सर गंगाराम अस्पताल को  मिली 5 मीट्रिक ट्रन ऑक्सीजन : दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को रविवार सुबह चार बजकर 15 मिनट पर पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली। पिछले तीन दिनों में यह अस्पताल को मिली सबसे अधिक ऑक्सीजन है। यह ऑक्सीजन 11 से 12 घंटे तक चलेगी। लंबे वक्त के बाद ऑक्सीजन पूरे दबाव पर काम कर रही है।
 
इससे पहले, शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल ने शनिवार को रात साढ़े दस बजे एक अन्य जीवन रक्षा संदेश (एसओएस) भेजते हुए कहा था कि उसके पास केवल करीब 45 मिनट तक आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन बची है और 100 से अधिक मरीजों का जीवन जोखिम में है।
मात्र 309 मिट्रिक टन ऑक्सीजन मिली : दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल, जयपुर गोल्डन अस्पताल समेत कई अस्पतालों लगातार ऑक्सीजन संकट बना हुआ है। आप सरकार ने शनिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को आवंटित 480 मिट्रिक टन ऑक्सीजन की तुलना में शुक्रवार को उसे 309 मिट्रिक टन चिकित्सकीय ऑक्सीजन मिली, जो शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट का अहम कारण है। 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

આગળનો લેખ
Show comments