Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नताशा दलाल संग 2019 में ही सिंधी री‍ति-रिवाज से शादी रचा सकते हैं वरुण धवन

Webdunia
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन 24 अप्रैल को अपना 32वां बर्थ़डे सेलीब्रेट कर रहे हैं। वरुण को लेकर बीते दिनों से ही खबरें हैं कि वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार दोनों के परिवारों जल्द से जल्द इन्हें शादी के बंधन में बंधा देखना चाहते हैं।
 
खबरों की माने तो वरुण धवन और नताशा दलाल के परिवार इस साल नवंबर मं कोई ता‍रीफ फाइनल करने की सोच रहे हैं। पहले वरुण-नताशा साल 2020 की शुरूआत में शादी करने पर विचार कर रहे थे। लेकिन दोनों के परिवारों ने ये आइडिया नकार दिया और इसी साल शादी करने का फैसला सुनाया है। वरुण धवन की मां चाहती हैं कि उनकी शादी बड़ी धूमधाम से हो।


वहीं रिपोर्ट्स की माने तो वरुण और नताशा की शादी सिंधी रीति-रिवाज से होगी। सुनने में आ रहा है कि दीपिका-रणवीर की तरह नताशा-वरुण भी डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे।
 
वरुण धवन और नताशा दलाल काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इन्होंने कभी भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की है। दोनों अक्सर पार्टीज और इवेंट में साथ देखे जाते रहे हैं।
 
फिलहाल वरुण धवन अपनी अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो इसी साल 8 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। इसके साथ ही वरुण कुली नंबर 1 की रीमेक भी करेंगे, जिसमें उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन खुद वरुण धवन के पिता डेविड धवन कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments