Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सिंगर हर्षदीप कौर के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म

Webdunia
बुधवार, 3 मार्च 2021 (15:40 IST)
इन दिनों कई सेलेब्स के घर किलकारियां गूंज रही हैं। हाल ही में करीना कपूर ने बेटे को जन्म दिया था। अब सिंगर हर्षदीप कौर भी मां बन गई है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ तस्वीर शेयर कर दी।

 
हर्षदीप कौर के बेटे का जन्म 2 मार्च हो हुआ। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, एक छोटा सा स्वर्ग बस धरती पर उतर आया और हमें मम्मी और डैडी बना दिया। हमारा जूनियर सिंह आ गया है और हम खुश हुए बिना नहीं रह सकते। 
 
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही यह खबर सामने आई थी कि हर्षदीप मां बनने वाली हैं। उस दौरान उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था- इस छोटे बच्चे से मिलने के लिए मैं एक्साइटेड हूं, ये मेरा आधा अंश है और आधा उसका, जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। जूनियर कौर/सिंह जल्द ही मार्च 2021 में आने वाला है। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।
 
हर्षदीप बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। हर्षदीप को कटिया करूं, दिलबरो, नच दे सारे, जालिमा जैसी बॉलीवुड हिट गानों के लिए जाना जाता है। वह कई रियलिटी शोज में जज की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं। हर्षदीप ने 2015 में मनकीत सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments