Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शाहरुख खान की 'जवान' ने रचा इतिहास, दुनियाभर में 1100 करोड़ से ज्यादा का किया कलेक्शन

शाहरुख खान की 'जवान' ने रचा इतिहास, दुनियाभर में 1100 करोड़ से ज्यादा का किया कलेक्शन

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (15:10 IST)
Movie Jawan Record: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को रिलीज हुए एक महीना हो गया है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अब भी इस फिल्म का जलवा कायम है। यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'जवान' को दुनियाभर में जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
 
साल 2023 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनने के बाद 'जवान' ने अब एक और रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। 'जवान' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। 
 
webdunia
'जवान' ने मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानाकरी दी है। इस पोस्ट के मुताबिक जवान का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1103.27 करोड़ रुपए हो गया है। इसके अलावा इंडियन नेशनल बॉक्स ऑफिस 619.92 करोड़ और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 369.90 करोड़ का कलेक्शन हो गया है। 
 
इस पोस्ट के साथ मेकर्स ने लिखा, 'जवान, हर दिन बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है और तोड़ रही है अभी अपने टिकट बुक करें! जवान को सिनेमाघरों में देखें - हिंदी, तमिल और तेलुगु में।'
 
बता दें कि फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान विक्रम राठौड़ और उनके बेटे आजाद के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, रिद्धी डोगरा भी अहम किरदार में। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त भी कैमियो रोल में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सलमान खान नहीं करना चाहते थे 'मैंने प्यार किया' में काम, निर्देशक को कहते थे- मैं लायक नहीं...