Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रहीं सारा अली खान, 'ऐ वतन मेरे वतन' में निभाएंगी यह किरदार

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (13:08 IST)
सारा अली खान ने काफी कम वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। अब एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू करने जा रही है। सारा अली खान ने अपनी नई फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' की घोषणा की है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

 
सारा अली खान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में खुलासा करते हुए बता रहे हैं कि सच्ची घटना पर आधारित इस मूवी में सारा अली खान 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन पर बेस्ड एक काल्पनिक कहानी में एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाएंगी।
 
'ऐ वतन मेरे वतन' में सारा अली खान स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म है। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। ऐ वतन मेरे वतन को कन्नन अय्यर निर्देशित करेंगे। वहीं, फिल्म की कहानी दरब फारूकी ने लिखी है।
 
गौरतलब है कि उषा मेहता स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सीक्रेट रेडियो ऑपरेटर थीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। उषा मेहता ने सीक्रेट रेडियो सर्विस 'कांग्रेस रेडियो' की शुरुआत की थी। इस सर्विस रेडियो की मदद से उस समय वह सारी जानकारी और अन्य खबरें शेयर की जाती थीं, जिस पर उस दौरान अंग्रेजों ने पाबंदी लगा रखी थी।
Edited by : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments