Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बच्चों के लिए 'लिटिल सिंघम' लाए हैं रोहित शेट्टी

Webdunia
टेलीविज़न पर आजकल या तो डेली सोप्स चलते हैं या रियलिटी शोज़। ऐसे में बॉलीवुड के एक्शन किंग ने बच्चों के लिए कुछ करने की ठानी है और यह वाकई मज़ेदार है। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने फिल्म सिंघम से इंस्पायर होकर बच्चों के लिए एक एनीमेशन सीरिज़ बनाई है। 
 
रोहित डिस्कवरी किड्स चैनल पर एक सीरिज़ 'लिटिल सिंघम' शुरू करने वाले हैं, जो अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' से इंस्पायर होगी। यह अप्रैल से टेलीकास्ट होगी। 
 
रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका ट्रेलर रिलीज़ किया है। इसमें शो की टैग लाइन के रूप में बोला जा रहा है 'पुलिस की वर्दी, शेर का दम, नाम है मेरा, लिटिल सिंघम'। 
 
लिटिल सिंघम इस ट्रेलर में दुश्मनों को मारते नज़र आ रहे हैं और कह रहे हैं 'आता माझी सटक ली'। ट्रेलर काफी मज़ेदार है। गर्मी की छुट्टियों में बच्चे इस शो को बहुत एंजॉय करेंगे। 
 
यह शो पांच से 11 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए होगा। लिटिल सिंघम के पहले सीज़न में 156 एपिसोड और पांच टेली फीचर्स होंगे। 
 
इस बारे में रोहित शेट्टी ने कहा कि सिंघम को बच्चों ने बेहद पसंद किया था। इस तरह के शो से न केवल फ्रैंचाइज़ी आगे बढ़ेगी बल्कि बच्चों और दर्शकों के लिए यह मनोरंजन का एक स्रोत भी बन जाएगा, जो फिल्म फ्रैंचाइज को इतना पसंद करते हैं। लिटिल सिंघम को चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलगु में प्रसारित किया जाएगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments