Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

‍शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में आगे आईं ऋचा चड्ढा, बोलीं- आदमी की गलती के लिए औरत जिम्मेदार क्यों?

Webdunia
रविवार, 1 अगस्त 2021 (14:33 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पति की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

 
वही शिल्पा शेट्टी के प्रति लोगों, बॉलीवुड सेलेब्स और मीडिया का रवैया देखकर हंसल मेहता ने बीते दिनों नाराजगी जताई थी। उन्होंने ट्वीट करके शिल्पा को सपोर्ट किया था। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी पर सवाल भी उठाए थे।
 
हंसल मेहता के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में सामने आई हैं। ऋचा, शिल्पा को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया, हमने ये एक खेल बना लिया है कि जब भी किसी मर्द की गलती होती है तो हम उसकी जिंदगी में जो औरत है उसे हर चीज के लिए जिम्मेदार ठहरा देते हैं। अच्छा है वो केस कर रही हैं।
 
बता दें कि शिल्पा शेट्टी को सपोर्ट करते हुए हंसल मेहता ने ट्वीट किया था, अगर आप उनके लिए खड़े नहीं हो सकते हैं तो उन्हें अकेला छोड़ दें, कुछ भी गलत बातें न बनाएं, कानून को खुद तय करने दें कि क्या सही है और क्या गलत। उन्हें प्राइवेसी और सम्मान दें। जो लोग पब्लिश फिगर होते हैं, उनके बारे में बाकी लोगों के लिए लिखना आसान हो जाता है, बिना सच्चाई के सामने आए। अभी तो इंसाफ हुआ नहीं है, अपने शब्दों पर काबू रखें।
 
बता दें ‍कि शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में कोर्ट में विभिन्न मीडिया हाउसेज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपने पति की गिरफ्तारी के बाद गलत, झूठी, खबरें चलाने के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments