Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

व्हाइट थीम पर सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी, देखें फोटो

व्हाइट थीम पर सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी, देखें फोटो
शादी की तैयारियां ज़ोरो पर है। काम से ज़्यादा यहां एंजॉयमेंट का नज़ारा देखने को मिल रहा है। आखिर हो भी क्यों ना, कपूर्स के घर पहली शादी जो है। जी हां, यहां बात हो रही है सभी की फेवरेट एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके बिज़नेसमैन बॉयफ्रेंड आनंद आहुजा की शादी की। 
 
शादी के कार्ड्स सामने आने के बाद फैंस सोनम की शादी को लेकर बहुत उत्सुक हैं। शादी में तीन मेन फंक्शंस होने हैं- मेहंदी, शादी और संगीत-रिसेप्शन। खबर के मुताबिक यहां 7 मई को मेहंदी फंक्शन होना था लेकिन माहौल तो अभी से बन गया है। कपूर परिवार में बहुत मस्ती हो रही है। 
 
हाल ही में सोनम कपूर की बहन और अनिल कपूर की दूसरी बेटी रिया कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें मेहंदी फंक्शन की झलक देखने को मिल रही है। एक पिक्चर में सोनम के हाथों में मेहंदी लग रही हैं, वहीं दूसरी पिक्चर में रिया भी मेंहदी लगवाते हुए बहुत क्यूट नज़र आ रही हैं। मेहंदी सेरेमनी की थीम व्हाइट कलर थी। इसलिए हर जगह सिर्फ़ सफेद का ही नज़ारा देखने को मिल रहा है। 
 
 
रिया कपूर पेशे से प्रोड्युसर हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' प्रोड्युस की है, जिसमें सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया हैं। फिल्म 1 जून को रिलीज़ होने वाली है। 
 
फिलहाल तो रिया के रियल लाइफ 'वीरे' सोनम की वेडिंग हैं और कपूर्स के साथ पूरा बॉलीवुड उत्साहित है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कुवैत में हुआ अपमान, अदनान की टीम को कहा 'इंडियन डॉग्स'