Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राम चरण के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'आरसी 15' का टाइटल हुआ रिवील

WD Entertainment Desk
सोमवार, 27 मार्च 2023 (14:23 IST)
साउथ सुपरस्टार राम चरण 27 मार्च को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर राम चरण के फैंस को एक गिफ्ट मिला है। एक्टर की अगली फिल्म 'आरसी 15' के टाइटल से पर्दा उठा दिया गया है। राम चरण की इस फिल्म का नाम 'गेम चेंजर' होगा। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी है। 

 
राम चरण ने फिल्म के टाइटल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यह गेम चेंजर है।' ये एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें राम चरण के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। वहीं फिल्म में अंजलि, समुथिरकानी, एस जे सूर्या, श्रीकांत और सुनील भी अहम रोल में दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

इस फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं। गेम चेंजर फिल्म को तेलुगु भाषा में बनाया जा रहा है जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म को तेलुगु के अलावा तमिल और हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिलहाल इ: फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments