Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को पाने के लिए राजकुमार राव ने किया इतना संघर्ष, द कपिल शर्मा शो में खोला राज

Webdunia
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (10:16 IST)
द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड नए जमाने के शानदार कलाकार राजकुमार राव और कृति सेनन मेहमान बनकर पहुंचेंगे। इन दोनों कलाकारों ने अपनी पिछली फिल्म में जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई थी और इस मौके पर दोनों अपनी नई फिल्म 'हम दो हमारे दो' को प्रमोट करते नजर आएंगे और होस्ट कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती मज़ाक करेंगे।

 
कपिल शर्मा से चर्चा करते हुए राजकुमार राव अपनी लव लाइफ के बारे में भी बताएंगे और अपनी लंबे समय की पार्टनर से मिलने के संघर्ष की कहानी सुनाएंगे। दोनों मेहमानों से चर्चा करते हुए होस्ट कपिल शर्मा ने बताया कि राजकुमार राव की फिल्मों में अक्सर उनका किरदार लड़की के लिए या लड़की को पाने के लिए संघर्ष करता नजर आता है। 

उन्होंने राजकुमार राव से जानना चाहा कि क्या असल जिंदगी में भी उन्हें किसी लड़की को पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। राजकुमार राव ने भी बड़े मजे से इसका जवाब दिया कि इसमें भी संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन वो बहुत कम समय के लिए था। 
 
राजकुमार ने कहा, ज्यादा नहीं थोड़ा संघर्ष करना पड़ा था। हम लोग साथ में कहीं गए थे और उनको ऐसा लगा कि उन्होंने मेरी पहली फिल्म देखी थी एलएसडी, लव सेक्स और धोखा... तो उनको ऐसा लगा कि ये ऐसा ही नीच आदमी है। इतना सुनते ही पूरे दर्शकों के साथ-साथ अर्चना पूरन सिंह भी ठहाका लगाकर हंस पड़ी।
 
अपनी कहानी जारी रखते हुए राजकुमार राव ने कहा, जैसे आप अगर कहीं बाहर जाओ, तो लोगों के मन में यह रहता है ना कि यार कपिल ना हंसाते ही रहता होगा चौबीस घंटे। उनको लगा कि ऐसा ही लड़का होगा, जैसे फिल्म में उन्होंने काम किया है। तो वो मुझसे बात नहीं कर रही थीं। और फिर बातचीत शुरू हुई, हाय हेलो हुआ, फिर मुझे लगा यार यह तो करेक्ट है। 
 
राजकुमार राव ने कहा, मैंने भी बहुत पहले उनकी एक एड देखी थी और तब उसे देखकर मुझे लगा था कि यह कितनी प्यारी लड़की है और इससे तो शादी करनी चाहिए। हां ये ख्याल आया था और 2-3 दिन महीने बाद जब वो मिलीं तो उन्होंने बताया, 'मैं उस ऐड में थी। तो मेरे लिए वो वायलिन वगैरह सब बज गया था तब। तो बेशक मैंने थोड़ा संघर्ष तो किया था। अपने को तो एक ही चीज़ आती थी एक्टिंग और वो भी एक्टर हैं, तो मैंने थोड़ा-सा सोचा कि यहां ज्ञान ना बांटे, सब जानी है। तब भी मैंने थोड़ा ज्ञान बांटा।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ