Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 4 मई 2023 (17:04 IST)
Adipurush Trailer Release Date : साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। बीते दिनों 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद फिल्म का जमकर मजाक उड़ाया गया। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। अब यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में ‍रिलीज होने जा रही है। 

 
बीते कुछ दिनों से मेकर्स फिल्म से कई कैरेक्टर पोस्टर और टीजर शेयर कर रहे हैं। वहीं अब 'आदिपुरुष' के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर 9 मई को रिलीज़ किया जाएगा। इसके साथ ही आदिपुरुष के निर्माताओं ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 100 से अधिक स्थानों पर फिल्म दिखाने की योजना बनाई है।
 
बताया जा रहा है कि मुंबई में एक खास इवेंट में फिल्म का ट्रेलर रिलीज ‍किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट के आसपास होगा। इसके अलावा ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही थीं कि आदिपुरुष की रिलीज डेट में बदलाव किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स ने कहा है कि रिलीज की तारीख नहीं बदली है और फिल्म का प्रमोशन तुरंत शुरू हो जाएगा।
 
बता दें कि फिल्म आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नजर आने वाले हैं। 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments