Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरो‍पी गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (16:19 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को कुछ दिनों पहले फेसबुक पर 'गैरी शूटर' नाम के अकाउंट से जान से मारने की धमकी मिली थी। अब सलमान को हत्या की धमकी देनेवाले दो लोगों को राजस्थान पुलिस ने धरदबोचा है।


खबरों के अनुसार, सलमान खान को फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस के हत्थे चढ़े मुख्य आरोपी का नाम लॉरेंस बिश्नोई है। वह सोपू गैंग का सदस्य है। पुलिस वाहन चोरी के एक मामले की जांच कर रही थी जब उन्होंने लॉरेंस को पकड़ लिया। 
 
ALSO READ: फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का फर्स्ट लुक रिलीज, लाल साड़ी और माथे पर बिंदी लगाए अक्षय कुमार का पावरफुल अवतार
 
पुलिस पूछताछ में लॉरेंस ने कबूल किया कि 16 सितंबर को उसने ही फेसबुक पर फर्जी अकाउंट से सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस ने पुलिस को बताया कि उसने मशहूर होने के लिए ऐसा किया था। उसका इरादा सलमान को जान से मारने का नहीं था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
 
बता दें कि फेसबुक पर सलमान खान को धमकी देते हुए लिखा गया था, 'सोच ले सलमान तू भारत के कानून से बच सकता है, लेकिन बिश्नोई समाज और सोपू पार्टी के कानून ने तुझे मौत की सजा सूना दी है। सोपू की अदलात में तू दोषी है।' यह धमकी काला हिरण शिकार मामले को लेकर दी गई थी।
 
सलमान खान इन दिनों फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। प्रभुदेवा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म में सलमान एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा संग रोमांस करते नजर आने वाले हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments