Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फिर बंद होने जा रहा 'द कपिल शर्मा शो', इस महीने टेलीकास्ट होगा आखिरी एपिसोड़!

WD Entertainment Desk
रविवार, 16 अप्रैल 2023 (12:17 IST)
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। इस शो में बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करते हैं और कपिल शर्मा के साथ मस्ती-मजाक करते नजर आते हैं। कपिल का यह शो कई बार ऑफ एयर हो चुका है, लेकिन इसके बाद हर बार शो ने धमाकेदार वापसी की है। अब खबर आ रही है कि 'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर बंद होने जा रहा है। 

 
हालांकि कपिल शर्मा का शो सिर्फ अस्थाई रूप से बंद होगा। बताया जा रहा है कि शो का आखिरी एपिसोड जून में टेलीकास्ट होगा। इसके बाद कपिल शर्मा ब्रेक लेंगे और कुछ समय बाद फिर से 'कपिल शर्मा शो' वापस लौटेगा। हालांकि शो के ऑफ एयर होने के संबंध में कपिल शर्मा या उनकी टीम ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
 
'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार कपिल शर्मा अब रेस्ट लेना चाहते हैं। इसीलिए शो को अस्थाई रूप से बंद करने पर विचार चल रहा है। सीजनल ब्रेक हर बार शो की टीआरपी के लिहाज से सही साबित है। इस जरिए मेकर्स शो के कंटेंट और कास्ट में भी हेरफर कर पाते हैं। 
 
बताया जा रहा है कि 'द कपिल शर्मा शो' के बंद होने की एक वजह ये भी है कि कपिल शर्मा के कई इंटरनेशनल टूर लाइन-अप हैं। उनका शेड्यूल काफी टाइट है। ऐसे में उन्हें भी एक ब्रेक की सख्त जरूरत है ताकि वह अपनी दूसरी कमिटमेंट्स को पूरा कर पाए। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments