Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सड़क पर लड्डू बेचते नजर आए Mirzapur एक्टर राजेश तैलंग, बोले- कोरोना जाए तो धंधे पर लगें...

Webdunia
शुक्रवार, 28 मई 2021 (11:43 IST)
कोरोनावायरस की वजह से देश एक बार फिर थम सा गया है। इस महामारी ने मनोरंजन जगत पर भी बहुत असर किया है। कई लोग इसकी वजह से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। वहीं अब वेब सीरीज मिर्जापुर में गुड्डू भईया के पापा का किरदार निभाने वाले एक्टर राजेश तैलंग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

 
इस तस्वीर में राजेश तैलंग सड़क पर खोमचा लगाए रामलड्डू बेचते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को राजेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में उन्होंने लॉकडाउन और कोरोना को लेकर भी बात की है। 
 
तस्वीर के साथ राजेश ने लिखा, 'लॉकडाउन खुले, कोरोना जाए तो फिर से धंधे पर लगें।' तस्वीर में वह सड़क पर एक खोमचा लगाकर रामलड्डू बेचते दिखाई दे रहे हैं। इस खोमचे में दो लड़कियों की तस्वीर नजर आ रही है। नीली शर्ट पहने राजेश एक प्लेट तैयार कर रहे हैं। 
 
बता दें कि लॉकडाउन में की वजह से कई कलाकार को सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि राजेश तैलंग सच में आर्थिक तंगी की वजह से यह काम कर रहे हैं या फिर ये किसी शूटिंग के दौरान का सीन है।  
 
वेब सीरीज में राजेश तैलंग के किरदार को काफी सराहा गया था। इसके अलावा वह दिल्ली क्राइम, बंदिश बैंडिट और क्रेकडाउन जैसी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। वह कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments