Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

माधुरी दीक्षित बनीं पति की हेयर स्टाइलिस्ट, तस्वीर वायरल

Webdunia
रविवार, 28 जून 2020 (12:30 IST)
लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक शुरू हो गया है। ऐसे में धीरे-धीरे अब कई जगह पर ढील दी जा रही है। हालांकि अभी भी लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। लॉकडाउन में एक नया ट्रेंड शुरू हुआ घर में बैठ खुद ही हेयरकट करना।

 
अनुष्का शर्मा से लेकर टिस्का चोपड़ा सहित कई सितारे अपने पार्टनर का हेयर कट घर में ही करते दिखे। अब इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित का नाम भी जुड़ गया है। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने की हेयर स्टाइलिस्ट बन गई हैं। 

ALSO READ: बेटी आराध्या की वजह से अभिषेक बच्चन नहीं करते इस तरह के सीन
 
माधुरी के पति ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनका हेयर कट बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रहा है। तस्वीर में श्रीराम नेने कुर्सी पर बैठे हुए हैं जबकि माधुरी दीक्षित हेयर स्टाइलिस्ट बन पास में खड़ी हैं।
 
तस्वीर के साथ श्रीराम नेने ने खुद बताया कि माधुरी ने उनका हेयरकट किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा कि 'हैट्स ऑफ टू माई न्यू हेयर स्टाइलिस्ट। शुक्रिया हनी।'
 
डॉक्टर नेने की इस तस्वीर पर बेहतरीन प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। कोई माधुरी को हर चीज में एक्सपर्ट बता रहा है तो कोई डॉक्टर नेने के इस नए लुक की तारीफ कर रहा है।
 
बता दें कि लॉकडाउन के वक्त माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। उन्होंने लोगों को ऑनलाइन डांस भी सिखाया था और तनाव मुक्त रहने के उपाय भी बताए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

शिलांग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 15 नवंबर से, मेघालय ‘लीजेंड्स का साल’ मनाने के लिए तैयार

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कियारा आडवाणी ने लगाए चार चांद, क्रिस्टल साड़ी पहन गिराई बिजलियां

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments