Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लेसली लेविस और काव्या जोन्स का गाना 'तू हैं मेरा' ने मचाया रेडियो चार्टबस्टर में हंगामा

लेसली लेविस और काव्या जोन्स का गाना 'तू हैं मेरा' ने मचाया रेडियो चार्टबस्टर में हंगामा
, सोमवार, 27 जून 2022 (15:19 IST)
बॉलीवुड की नई kjo यानि कि सिंगर काव्या जोन्स अब म्यूजिक इंडस्ट्री में हंगामा मचाने और चाहनेवालों के दिलों को अपने खूबसूरत आवाज से धड़काने आ गई हैं, जिनका गाना 'तू हैं मेरा' इस वक़्त काफी धूम मचा रहा हैं। वेटरन सिंगर और कंपोजर लेसली लेविस के कॉपोजिशन में बने इस सिंगल वीडियो सॉन्ग को लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा हैं।

 
शायद यही वजह हैं कि सभी रेडियो स्टेशन के 20 चार्टबस्टर सॉन्ग लिस्ट में ये गाना धमाल मचा रहा हैं। जिसने सिंगर अरमान मलिक, बादशाह, दिलजीत दोसांझ, आस्था गिल, श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह जैसे गायकी के धुरंधरों के गानों को पीछे छोड़ दिया है और गाना 'तू हैं मेरा' रेडियो चार्टबस्टर में लीड कर रहा है। ये ऐसा इंडिपेंडेंट म्यूजिक वीडियो हैं जो हिट गानों पर भी भारी पड़ रहा हैं। इसके पहले काव्या ने इंडिपेंडेंट सांग्स जैसे कि 'एख इंडिया', 'आजा मेरी बाहों में' और 'पैसे की मां की आंख' में अपनी आवाज दी।  
 
webdunia
अपने सिंगल म्यूज़िक वीडियो की इतनी बड़ी सक्सेस पर काव्या कहती, ये सब मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा हैं। इतने दिग्गजों की बीच खुद को फीचर्ड होते हुए देखने मे मुझे बहुत खुशी और विनम्रता महसूस हो रही हैं।
 
अपनी शिष्या काव्या के इस सफलता पर गुरु लेसली लेविस काफी खुश हैं और उनका कहना हैं कि, ये ग्लोबल हिंदी सीरीज संगीत प्रेमियों को एक अलग अनुभव प्रदान करती है और यह ग्लोबल हिंदी के लिए एक मधुर यात्रा की शुरुआत है। काव्या एक प्रतिभाशाली, बहुमुखी गायिका हैं। वह अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ संगीत के क्षेत्र में तहलका लगाएगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

फिल्म 'फोन भूत' का लोगो हुआ रिलीज, इस दिन सामने आएगी फिल्म की रिलीज डेट