Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में हुई शुरू, इस दिन वरुण बंगेरा संग लेंगी सात फेरे

Webdunia
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (12:17 IST)
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय के बाद अब करिश्मा तन्ना भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ 5 फरवरी को सात फेरे लेंगी। एक्ट्रेस की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं।

 
सोशल मीडिया पर करिश्मा तन्ना की शादी के फंक्शन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। करिश्मा ने अपनी हल्दी सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। 
 
हल्दी सेरेमनी में करिश्मा तन्ना ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना। वह काफी स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने फ्लोरल ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया हैं। 
 
करिश्मा तन्ना ने अपनी शादी कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्लान की है। हल्दी और मेहंदी फंक्शन में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। 
 
प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद 5 फरवरी 2022 को करिश्मा और वरुण मुंबई में शादी के बंधन में बधेंगे। करिश्मा पिछले कुछ समय से बिजनेसमैन वरुण बंगेरा को डेट कर रही हैं। उन्होंने नवंबर 2021 में गुपचुप सगाई की थी। 
 
करिश्मा तन्ना कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह सूरज पे मंगल भारी, संजू, ग्रैंड मस्ती और दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर जैसी कई फिल्मों में दिख चुकी हैं। करिश्मा तन्ना देस में निकला होगा चांद, क्यों कि सास भी कभी बहू थी, प्यार के दो नाम: एक राधा, एक श्याम और एक लड़की अनजानी सी जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़िए :
श्याम सिंघा रॉय फिल्म समीक्षा
 
फिल्म पाकीज़ा के 50 साल: पाकीजा और मीनाकुमारी के बारे में कई अनसुने किस्से 
 
फरवरी ओटीटी कैलेंडर: जानिए कब रिलीज होगी अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, मिथुन, माधुरी, तापसी की फिल्में और वेबसीरिज 
 
2021 के टॉप 10 टीवी शो: तारक मेहता ने अमिताभ और सलमान के शो को पछाड़ा 
 
उल्लू एप पर पलंगतोड़ सीरिज में दामाद जी 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments