Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

टीवी शो 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन

टीवी शो 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन
, रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (10:17 IST)
मनोरंजन जगत के कई कलाकारों का बीते कुछ महीनों में निधन हो चुका है। वहीं अब टीवी शो 'जोधश अकबर' में सलीमा बेगम का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन हो गया है। 

 
बताया जा रहा है कि मनीषा का निधन ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ। उनकी उम्र महज 29 साल थीं। मनीषा के निधन से सभी को गहरा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस मनीषा को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 
मनीषा के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए 'जोधा अकबर' में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस परिधी शर्मा ने कहा, यह खबर बहुत दिल दहला देने वाली है। आरआईपी मनीषा मन्नू।
 
बता दें कि मनीषा अक्सर अपने बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। मनीषा का बेटा करीब एक साल का है। मनीषा ने बेटे का पहला बर्थडे जुलाई में मनाया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोई नहीं जीत सकता अपनी WIFE से : गजब का है यह JOKE