Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रोशन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, रितिक की नानी का निधन

रोशन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, रितिक की नानी का निधन
, शुक्रवार, 17 जून 2022 (11:17 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। रितिक की नानी पद्मा रानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पद्मा रानी मशहूर निर्देशक दिवंगत जे ओमप्रकाश की पत्नी थीं।

 
बताया जा रहा है कि पद्मा रानी ने 16 जून को तकरीबन तीन बजे के आस-पास नींद में ही अंतिम सांस ली। उनका अंतिक संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया। पद्मा रानी पिछले दो साल से रोशन परिवार के साथ ही रहती थीं।
 
पद्मा रानी के पति जे ओमप्रकाश का साल 2019 में निधन हो गया था। जे ओमप्रकाश को आप की कसम (1974), अपनापन (1977), आदमी खिलौना है (1983) जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मैं निकम्मी हूं, लेकिन मासी हीरोइन हूं : शिल्पा शेट्टी