Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आमिर के बाद अब इस खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी फातिमा सना शेख!

फातिमा सना शेख निर्देशन पवन कृपलानी की फिल्म तांत्रिक में सैफ अली खान संग स्क्रीन शेयर करेंगी

आमिर के बाद अब इस खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी फातिमा सना शेख!
आमिर खान की फिल्म दंगल से लाइमलाइट में आई फातिमा सना शेख अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फातिमा की आखिरी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भी आमिर खान के साथ ही थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फातिमा इस वक्त अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म में बिजी हैं। अस फिल्म में वो राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।


अब खबर है कि फातिमा को तांत्र‍िक नाम की फिल्म ऑफर हुई, इसमें सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए पहले अभिषेक बच्चन को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इस फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी कर रहे हैं। इस कॉमेडी फिल्म में सैफ और फातिमा की जोड़ी तय मानी जा रही है। 
 
फिलहाल फातिमा अनुराग बसु के प्रोजेक्ट में बिजी हैं। फिल्म का नाम अब तक तय नहीं किया गया है। अनुराग बसु इस फिल्म में मेट्रो सिटी की कुल 4 कहानियां होंगी, जो कि पैरेलर चलेंगी। फातिमा को इस समय एक हिट फिल्म की जरुरत है क्योंकि ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के फ्लॉप होने से वह काफी परेशान हो गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सलमान खान ने सुपरहीरो बनने से किया मना, बताया ये कारण