Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

संदीप सिंह की बायोपिक में दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक आया सामने

संदीप सिंह की बायोपिक में दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक आया सामने
दिलजीत दोसांझ हमेशा अपने फैंस को सरप्राइज करते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे जुड़े रहने की कोशिश करते हैं। इस बार उन्होंने अपने फैंस को अपनी अगली फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ कर खुश किया। लोकप्रिय पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत ने उड़ता पंजाब से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। अब वे फिल्म 'सूरमा' में नज़र आने वाले हैं। 
 
यह एक बायोपिक होगी, जो हॉकी प्लेयर संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। काफी इंतज़ार के बाद, दिलजीत दोसांझ की इस बायोपिक का फर्स्ट लुक सामने आया है। दिलजीत के साथ इसमें तापसी पन्नु भी नज़र आएंगी। इस टीज़र पोस्टर में दिलजीत के साथ संदीप सिंह नज़र आ रहे हैं। दोनों के लुक्स एक से और शानदार लग रहे हैं। 

webdunia

 
दिलजीत ने ट्विटर पर इसे पोस्ट करते हुए लिखा कि एक विजेता खेल जीतता है, ये वह है जो आप सभी का दिल जीत लेंगे। इसके अलावा एक और पोस्टर जारी हुआ है जिसमें दिलजीत व्हील चेयर पर बैठे हैं और पीछे हॉकी स्टिक पकड़े, भारतीय हॉकी ड्रेस पहने वे हॉकी खेलते नज़र आ रहे हैं। इस पर दिलजीत ने लिखा है एक हॉकी स्टिक और एक बुलेट। एक ने उन्हें जीवन में राह दिखाई जबकी दूसरे ने उन्हें पूरा बदल ही दिया।    
 
संदीप सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान थे, जिन्हें 2006 में बड़ी चोट का सामना करना पड़ा था। चोट की वजह से उन्हें टीम से हटना पड़ा। बाद में संदीप उसी उत्साह के साथ वापस लौटे और भारत को एक शीर्ष दावेदार बनने में मदद की। शाद अली द्वारा निर्देशित और लिखित यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज़ होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पेटा के कैम्पेन के लिए सनी लियोनी ने दिया न्यूड पोज़