Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नहीं लौटेंगी दिशा वकानी, मेकर्स ने शुरू की नई दयाबेन की तलाश

Webdunia
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। लंबे समय से दिशा वकानी के शो में लौटने पर जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया हैं। खबरों के अनुसार दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी अब शो में वापस नहीं आएंगी।


दिशा वकानी सितंबर 2017 से मेटरनिटी लीव पर गई थी। जिसके बाद से उन्होंने शो में वापसी नहीं की। बीच में खबरें आ रही थीं की वह जल्द ही शो में वापसी करने जा रही हैं मगर अब लेटेस्ट खबरों के मुताबिक उन्होंने शो छोड़ दिया है और मेकर्स नई दयाबेन की तलाश में लग गए हैं।

एक इंटरव्यू में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा, 'मुझे नई दया बेन की तलाश शुरू करनी पड़ेगी। कोई भी शो से बड़ा नहीं है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा नए चेहरे के साथ आगे बढ़ेगा क्योंकि दया बेन की बिना शो की फैमिली अधूरी है।' उन्होंने कहा कि इस देश में कई कामकाजी महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं, मैटरनिटी ब्रेक लेती हैं और फिर वापस काम पर आ जाती हैं। आज महिलाएं बच्चे होने के बाद भी काम कर रही हैं। हमने दिशा को ब्रेक दिया, लेकिन हम हमेशा के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

असित ने आगे कहा, किसी भी एक्ट्रेस को रिप्लेस करना रातोंरात होने वाला प्रोसेस नहीं है। एक महीने पहले कहानी का ट्रैक एडवांस में तैयार करना पड़ता है। अभी हमने दया बेन के किरदार के लिए ऑडिशन के शुरुआती प्रोसेस को शुरू कर दिया है। हमें अभी नहीं पता भविष्य में क्या होगा, लेकिन मैं ये जरूर कहूंगा कि शो आगे बढ़ेगा।
कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स ने दयाबेन को वापसी करने के लिए 30 दिन का समय दिया था। जिसके बाद वह नई दयाबेन ढूंढना शुरू कर देंगे। हालांकि अभी तक 30 दिन पूरे नहीं हुए हैं और मेकर्स ने ऑडिशन करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों दिशा वकानी की वापसी पर शैलेश लोढ़ा ने कहा था कि 'धैर्य का फल दया होता है।' लेकिन अब असित मोदी ने साफ तौर पर दिशा के ना लौटने की बात कह दी है। ये खबर यकीनन ही दिशा के फैंस को निराश करेगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments