Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दीपिका पादुकोण के मोबाइल में इस नाम से सेव है पति रणवीर सिह का नंबर

Webdunia
शनिवार, 30 मई 2020 (12:13 IST)
लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलेब्स अपने घरों में समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इन दिनों अपने पति रणवीर सिंह के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव बनी हुई हैं। हाल ही में दीपिका ने अपने फैमिली व्हॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो कि बेहद प्यारा है।

 
इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए दीपिका ने बताया कि देखिए कैसे परिवार चलता है। साथ ही उनके इस स्क्रीनशॉट से एक ये भी खुलासा हुआ कि उन्होंने रणवीर सिहं का नाम अपने फोन में क्या लिखकर सेव किया है। 
 
चैट में सभी रणवीर सिंह के इंटरव्यू के तारीफ कर रहे हैं। स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रहे चैट की शुरुआत दिपिका पादुकोण की अम्मा उज्जवाल पादुकोण से होती है जोर रणवीर सिंह की सराहना कर रही हैं। उजाला पादुकोण रणवीर की तारीफ करते हुए लिखती हैं कि बहुत दिलचस्प था। वहीं, प्रकाश पादुकोण लिखते हैं कि रणवीर, तुम्हारा इंटरव्यू काफी कैंडिड लगा।
 
वहीं दीपिका के इस स्क्रीनशॉट से यह भी खुलासा हुआ ही उन्होंने अपने पति का नाम फोन में 'हैंडसम' नाम से सेव किया हुआ है। चैट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण लिखती हैं कि तो ऐसे हम लोग बात करते हैं। जब भी परिवार में किसी के लिए बड़ा दिन होता है तो बाकी के लोग उसमें इस तरह हिस्सा लेते हैं।
 
उन्होंने लिखा, सभी ने मेरे पति के इंटरव्यू की तारीफ की। ऐसे ही हम एक-दूसरे को बताते हैं कि हमने इंटरव्यू में या काम में अलग और अनोखा क्या किया, और यही चीजें हमारे लिए मायने रखती हैं। बता दें कि हाल ही में रणवीर ने फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम लाइव किया। यह उसी बारे में है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments