Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फिल्म भारत को लेकर आई बड़ी खबर, इस सीन के साथ होगी शूटिंग खत्म

Webdunia
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग अंतिम पड़ाव पर है। जल्द ही इस आखिरी शूटिंग शेड्यूल पूरा हो जाएगा।


फिल्म भारत को माल्टा, दिल्ली, अबू धाबी जैसी लोकेशन्स पर शूट करने के बाद अब मुंबई में फिल्म का आखिरी शूट करेंगे। फिल्म के लिए किया जा रहा यह आखिरी सीन इमोशनल होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का आखिरी इमोशनल सीन शूट होगा इसके बाद जल्दी ही ट्रेलर भी देखने को मिलेगा। 
 
फिल्म भारत का प्रोडक्शन सलमान खान, अतुल अग्निहोत्री, भूषण कुमार, अलविरा खान अग्निहोत्री और कृष्ण कुमार कर रहे हैं। यह फिल्म कोरियन फिल्म ओड टु माय फादर का रीमेक है। इस फिल्म में सलमान खान भारत नाम के लड़के का रोल प्ले कर रहे हैं। जिसकी ज़िंदगी में 1947 से लेकर 2010 तक क्या क्या घटता है, यही फिल्म की कहानी है। सलमान इस फिल्म में पांच लुक में दिखेंगे और उनके किरदार के जरिए ही दर्शक भारत के सफर को देखेंगे। 
 
फिल्म में सलमान खान के अलावा अभिनेत्री कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही, तब्बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, आसिफ शेख भी नजर आने वाले हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments