Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर लगाया शतक, 11वें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर लगाया शतक, 11वें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री
, मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (12:38 IST)
आयुष्मान खुराना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इस समय लगातार सफलताएं हासिल कर रही हैं। उनकी ताजा फिल्म 'ड्रीम गर्ल' भी हिट हो गई है। 
 
फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। ड्रीमगर्ल ने 11वें दिन यह उपलब्धि हासिल की। फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा 4 दिनों में, 75 करोड़ का आंकड़ा 8 दिनों में पार किया था। 
 
पहले सप्ताह में ड्रीम गर्ल ने 72.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे सप्ताह में शुक्रवार 5.30 करोड़ रुपये, शनिवार 9.10 करोड़ रुपये और रविवार को 11.05 करोड़ रुपये और सोमवार को 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 11 दिनों में फिल्म 101.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
फिल्म के सामने अभी आगे भी बहुत मौका है। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' 2 अक्टोबर को रिलीज हो रही है। तब तक फिल्म के सामने कोई रूकावट नहीं है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सनी देओल की जिद ने करण देओल को डुबोया