Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 18 मई 2024 (14:56 IST)
Arjun Rampal in Housefull 5: साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की सभी फिल्मों ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है। फैंस लंबे समय से 'हाउसफुल 5' का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई थी। 
 
वहीं अब एक और एक्टर की 'हाउसफुल 5' में एंट्री की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अर्जुन रामपाल भी इस फिल्म में नजर आएंगे। वह 14 साल बाद 'हाउसफल' फ्रेंचाइजी में वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले अर्जुन रामपाल 'हाउसफुल' में मेजर कृष्णा राव के किरदार में दिखे थे। 
 
अर्जुन रामपाल फिल्म में अहम भूमिका में दिखेंगे। इस बार उनका किरदार गंभीर होने के साथ-साथ मजेदार भी होने वाला है। यह फिल्म इसी साल अगस्त से फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। फिल्म को अगले साल 2025 में रिलीज करने की प्लानिंग है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

cannes 2024 के रेड कार्पेट पर उतरे सिंगर किंग, बोले- एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह लगा...