Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, जल्द होगी सर्जरी

Webdunia
रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (11:03 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी रूटीन लाइफ के बारे में जानकारी देते हैं। हाल के अपने एक ब्लॉग से अमिताभ ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे उनके फैंस को उनकी चिंता होने लगी है।

 
बिग बी का कहना है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा 'मेडिकल कंडिशन... सर्जरी... मैं लिख नहीं सकता, एबी।' अमिताभ ने इसके अलावा कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
 
अमिताभ बच्चन का ये ब्लॉग देखने के बाद उनके प्रशंसकों का परेशान होना लाज़मी है। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उनकी ये सर्जरी किस चीज की है और कब होगी। प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
 
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट कर लिखा, 'कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। कुछ काटने पर सुधरने वाला है। जीवन काल का कल है ये, कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे।'
 
अमिताभ बच्चन की इस साल दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। वे रुमी जाफरी निर्देशित चेहरे और नागराज मंजुले की झंडु में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अमिताभ के पास मेगा बजट फिल्म ब्रह्मास्त्र भी है जिसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। वह फिल्म मेडे में भी नजर आने वाले हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments